न्यूज स्कैन ब्यूरो। बांका
बांका मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान हसिया बेलहर की मंजू देवी के रूप में हुई। वह अपने पति के साथ बाइक से बांका बाजार जा रही थी। बांका गेस्ट हाउस के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मंजू देवी ट्रक के नीचे आ गईं। ट्रक चालक ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे में महिला के पति भी घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बांका शहर में गैस सिलेंडर की गाड़ियां 24 घंटे गुजरती रहती हैं। ट्रकों की रफ्तार भी बहुत तेज रहती है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।