फारबिसगंज में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की कार्यशाला, विधायक मंचन केशरी ने दिया जीत का मंत्र

न्यूज़ स्कैन ब्यूरो, अररिया
फारबिसगंज में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में सोमवार को विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के आवास स्थित जनसंपर्क कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी प्रमोद चंद्रवंशी, सह प्रभारी नरेश साह, जिला प्रभारी खोखा बाबू, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला की मुख्य बातें:

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की अपील की।

विधायक मंचन केशरी और नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने और हर बूथ जीतने का मंत्र दिया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर ही 2025 विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा सकती है।

कार्यशाला में मौजूद प्रमुख नेता:

प्रमोद चंद्रवंशी, विधायक मंचन केशरी, भवेश साल, विजय शंकर चौधरी, रजत सिंह, गुंजन सिंह, प्रताप नारायण मंडल, मनोज झा, नरेश शॉव, वीणा देवी, चांदनी सिंह, प्रवीण कुमार, कुंदन पोद्दार, प्रो. गणेश ठाकुर, राजू साह, उमेश मेहता, करन सिंह भूमिहार, नम्रता सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।