ढोलबज्जा, नवगछिया।
बिहार के एडीजे कुंदन कृष्णन द्वारा किसानों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान से किसान समुदाय में भारी आक्रोश है। ढोलबज्जा ग्राम पंचायत के युवा सरपंच सुशांत कुमार ने स्थानीय किसानों के साथ मिलकर इस बयान का विरोध किया है। सरपंच सुशांत कुमार ने कहा कि किसान अपने खून-पसीने की कमाई से देश का पेट भरते हैं और देश की रीढ़ हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ अधिकारी का किसानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि बेहद शर्मनाक भी है। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और एडीजे कुंदन कृष्णन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने भी इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो वे आंदोलन तेज करेंगे।
































