न्यूज़ स्कैन ब्यूरो, मुंगेर
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुंगेर के कल्याणपुर दीपोत्सव 2025 के आयोजन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि “कल्याणपुर, मुंगेर में इस वर्ष 11 लाख दीयों की ज्योति के साथ दीपोत्सव का आयोजन सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा।” राज्यपाल ने इस आयोजन के संयोजक डॉ. नीतीश चंद्र दुबे और उनकी समिति को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व बिहार की समृद्ध परंपरा को नई ऊंचाई देगा।

बिहार की सबसे बड़ी दीपावली : कल्याणपुर दीपोत्सव 2025
मुंगेर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर में इस बार एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। बड़ी मां कल्याणपुर दुर्गा मंदिर में इस वर्ष भी बिहार की सबसे बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, इस बार 11 लाख एक हजार दीयों से माता के दरबार को सजाया जाएगा. यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण होगा। ज्ञात हो कि ‘बड़ी मां कल्याणपुर’ का यह मंदिर बिहार में आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष दीपोत्सव पर यहां लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। आयोजन समिति के अनुसार, इस बार भी “हर घर से एक दीप” की परंपरा निभाई जाएगी ताकि समाज में एकता, प्रकाश और सकारात्मकता का संदेश फैलाया जा सके।
“हर घर से एक दीया, माता के दरबार में”
आयोजन का मुख्य संदेश है “हर घर से एक दीया, माता के दरबार में।” समिति ने अपील की है कि प्रत्येक श्रद्धालु अपने घर से एक दीपक माता को अर्पित करें। श्रद्धा के इस उत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर लें।
कार्यक्रम का विवरण
तिथि: 19 अक्टूबर 2025
समय: सायं, संध्या आरती के बाद
स्थान: बड़ी मां कल्याणपुर प्रांगण, कल्याणपुर, मुंगेर (बिहार)
संपर्क व सहयोग हेतु
8709793702 9570373746 7667539314 9334451626 7870627116