1 लाख बालू भरी बोरियों से बाढ़ से जंग की तैयारी

  • गंगा का रौद्र रूप! गंगा का जलस्तर चेतावनी सीमा से ऊपर, चेतावनी सीमा पार, तटबंधों पर खतरे की आहट

गोपालपुर, नवगछिया

पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। शाम को इस्माईलपुर-बिंद टोली क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल 30.60 मीटर को पार कर 31.25 मीटर तक पहुंच गया है, जो चेतावनी सीमा से 60 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि अभी डेंजर लेवल 31.60 मीटर से कुछ नीचे है, लेकिन नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि चिंता का विषय बन चुकी है। जल संसाधन विभाग में फ्लड फाइटिंग के लिए विभिन्न स्पर पर करीब 1 लाख बालू भरी बोरियों को स्टॉक कर दिया है, ताकि फ्लड फाइटिंग के दौरान जल्दी बाजी में कार्य किया जा सके।

जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता ई. अमितेश कुमार ने बताया कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तटबंधों पर दबाव बढ़ा है। कुछ स्थानों पर रेनकट की समस्या भी उत्पन्न हुई थी, लेकिन विभाग द्वारा तत्काल मरम्मत कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।