चुनाव से पहले मुफ्त सौगात: बिहार में 125 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी

  • एक अगस्त से मिलने लगेगा इसका लाभ , घरेलू उपभोक्ताओं के जुलाई के बिल में 125 यूनिट के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा

न्यूज़ स्कैन टीम। बिहार

बिहार में विधानसभ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है। इसके साथ राज्य सरकार की ओर से नयी-नयी घोषणाओं का दौर शुरू हो गया है। तजा घोषणा बिजली से जुडी हुयी है। अब बिहार के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकी दी है। उन्होंने कहा कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।

सीएम ने कहा कि हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा। कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।