न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से अगस्त माह के लिए 11342708 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 12639451700 रुपए की राशि का भुगतान उनके खाते में हस्तातंरित किया । मालूम हो कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रदान की जानेवाली इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना यथा लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना जिसमें मासिक पेंशन कि राशि पूर्व से 400 रू० प्रतिमाह थी उसे जून 2025 से वृद्धि करते हुए 1100 रूपये प्रतिमाह की गई है। सुपौल जिला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 73316 लाभार्थी, मुख्यमंत्री वृदाजन पेंशन योजना के तहत 161732 लाभार्थी, यथा बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के तहत 16939 लाभार्थी, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 11542 लाभार्थी, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 16013 लाभार्थी एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के तहत 1018 लाभार्थी अर्थात् कुल 280560 लाभार्थियों को 312328900 रूपये हस्तातंरित किये गये।
उक्त कार्यक्रम में यह निदेश दिया गया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अन्तर्गत पात्र कोई भी व्यक्ति जिसे कोई पेंशन नही मिलता है वैसे सभी लोगो को उनसे संबंधित पेंशन योजना का लाभ दिया जाय।
जिले में इस अवसर पर जिला मुख्यालय में भी जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 100 से अधिक पेंशनधारियों को आमंत्रित कर मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया गया।
सुपौल लहटन चौधरी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर डीएम सावन कुमार के द्वारा निदेश दिया गया कि छुटे हुए योग्य लाभुकों को लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहित में 100 से अधिक पेंशनधारी उपस्थित थे। पेशनधारी लाभुकों द्वारा मुख्यमंत्री को आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया।


























