सावन में उत्सव भी, उद्यमिता भी: मां आनंदी संस्था ने महिला उद्यमिता सह सावन महोत्सव का किया आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, भागलपुर
मां आनंदी संस्था की ओर से रविवार को महिला उद्यमिता सह सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवगछिया की रहने वाली एक जरुरतमंद महिला को स्वरोजगार के लिए किराना दुकान खोलने के लिए सामग्री दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मेयर डॉ . बीना यादव व डॉ. प्रीति शेखर, डॉ. बीणा सिन्हा, सेंको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम की प्रोपराइटर रेखा कुमारी और संस्थापिका प्रिया सोनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था की महिलाओं ने अतिथियों को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया।

इसके बाद महिलाओं ने सावन को उत्सव को मनाने के लिए हरे परिधान में बॉलीवुड थीम पर डांस भी किया। इस दौरान लोगों ने लजीज व्यंजन का भी लुफ्त उठाया। मौके पर कई तरह के गेम्स का आयोजन किया, जिसमें विजेताओं को मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के कार्यों में उत्तम कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।