भागलपुर। सदर अनुमंडल कार्यालय परिषर में जिला पदाधिकारी- सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी, डॉ नवल किशोर चौधरी के EVM Demonstration Center का उद्घाटन किया गया।
यह सेंटर निर्वाचन की घोषणा की तिथि तक कार्यरत रहेगा, इस केंद्र के संचालन का मकसद ईवीएम/वीवीपैट के माध्यम से जागरूकता लाने की कार्रवाई की जाएगी। इस केंद्र की सुरक्षा के लिए तीन शिफ्ट में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला पदाधिकारी ने इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता, जतिन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार उपस्थित थे।
डीएम ने EVM Demonstration Center का किया उद्घाटन

































