न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भागलपुर कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले के कुछ थाना में पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण होने के कारण थानाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। इस स्थिति को देखते हुए एसएसपी ने दो पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कुशलता को देखते हुए निम्न पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है
- पुoनिo श्यामला कुमार – अब तक यह अपराध शाखा, पुलिस कार्यालय में प्रभारी थे। इन्हें अब पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, कहलगांव थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
- पुoनिo नीरज कुमार – 2 – यह अब तक विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय में पदस्थापित थे। इन्हें अब पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना बनाया गया है।