साइबर अपराध पर कार्रवाई: भागलपुर पुलिस ने नकली सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
साइबर अपराध की रोकथाम के तहत भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के घंटाघर चौक स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित सोनू साइबर कैफे पर छापेमारी कर पुलिस ने जाली सर्टिफिकेट बनाने के धंधे का पर्दाफाश किया है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की टीम ने कैफे संचालक के पास से विभिन्न विद्यालयों एवं बोर्ड से जुड़े भारी मात्रा में नकली प्रमाणपत्र और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि इस अवैध धंधे में संलिप्त कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।