भूदान पर्चा धारियों ने एसएच 91 को दो घंटे जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

भूदान के पर्चा धारियों ने जमीन पर दखल कब्जा नहीं दिलाने तथा कार्रवाई करने के विरोध में बुधवार को एस एच 91 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। डहरिया के समीप हाइवे जाम के कारण आवागमन पुरी तरह बाधित रहा। आक्रोशित पर्चाधारी जमीन पर दखल कब्जा दिलाने तथा परेशान करने के नियत से की गई 107 की कार्रवाई को वापस लेने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर बीडीओ डा राकेश गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रमोद झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम में शामिल लोगों की समस्याओ को सुना। मामले से अवगत होने के बाद बीडीओ ने पैक्स चुनाव के बाद समस्या का निदान करने के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। बीडीओ द्वारा समझाने बुझाने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ और हाइवे से जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया जा सका। डहरिया के अशोक हजारी, कमलदेव पासवान आदि ने बताया कि भूदान में मिली छह एकड सात डिस्मील जमीन का 85 लोगों को पर्चा प्राप्त है।2009 से ही सभी पर्चाधारी दखल कब्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं, डीएम के आदेश के बावजूद सीओ दखल कब्जा दिलाने के लिए टाल-मटोल का रवैया अपना रहे हैं, वहीं महम्मदगंज के रूपेश पासवान ने बताया कि भूदान से प्राप्त जमीन 16 लोगों को 1974 में ही प्राप्त है, पर्चाधारियों को रसीद भी कट रहा है, पूर्व जमींदार के प्रभाव में आकर अंचल प्रशासन व पुलिस की मिली भगत से सभी पर्चाधारियों पर 107 की कार्रवाई कर दी गई, मंगलवार को नोटिस मिलने के बाद 107 की कार्रवाई ज्ञात हुआ, बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम व एसपी के द्वारा पर्चाधारियों की सूची बनाकर दखल कब्जा दिलाया गया था। उक्त जमीन से अब बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है।