न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
भारत विकास परिषद की सत्यम शाखा, भागलपुर की आमसभा शहर के एक होटल में रतन संथालिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
आमसभा में सर्वप्रथम संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नई समिति का चयन किया गया। बैठक में डॉ.चन्द्रशेखर साह और डॉ. रतन संथालिया को संरक्षक मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी में प्रवीण कुमार को अध्यक्ष, अजीत जैन तथा उज्जैन कुमार जैन ‘मालू’ को उपाध्यक्ष, प्रदीप जालान को सचिव और मनीष जालान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मनोज शर्मा को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। रतन भालोटिया को संगठन संयोजक, सुमित जैन को संपर्क संयोजक, मनोज कुमार सुमन और अरविन्द तिवारी को संस्कार संयोजक, डॉ. पंकज टंडन को सेवा संयोजक, रवीन्द्र गुप्ता को पर्यावरण संयोजक तथा मोनू जालान को महिला सहभागिता संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संपर्क संयोजक सुमित जैन ने परिषद की आगामी स्मारिका को और बेहतर बनाने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव देने का आग्रह किया।
बैठक में आगामी 10 मई को भागलपुर में पुष्पेन्द्र के प्रस्तावित आगमन को लेकर भी तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए।
आमसभा के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उपस्थित लोगों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया और विश्व शांति व समाज की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
भारत विकास परिषद सत्यम शाखा, भागलपुर की आमसभा में नई समिति का गठन































