भपटियाही में 1377 बोतल कोडिंन कफ सिरफ, एक स्कॉर्पियो बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

नशा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष भपटियाही थाना के द्वारा आसूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो पर लदे 1377 बोतल प्रतिबंधित कोडिंन कफ सिरफ बरामबद किया गया तथा दो तस्कर दुम्दुम कुमार सा-मोहम्मदपुर वार्ड 6,और छोटु कुमार सिंह ऐनी वार्ड 9, दोनो थाना-बालवाहट जिला-सहरसा को हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिये गये तस्कर से पूछताछ किया जा रहा है।
इस संदर्भ में में भपटियाही थाना में कार्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया । पुलिस अधीक्षक सरथ एसआर ने बताया कि तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।