भपटियाही थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.8 किलो गांजा जैसा पदार्थ बरामद , दो गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के सरायगढ़ वार्ड 10 में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कामेश्वर साह के आवास पर की गई, जहां से पुलिस ने गांजा जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद सामग्री का कुल वजन 28.800 किलोग्राम बताया जा रहा है।
मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।