भागलपुर में दबंगई! महावीर होटल के मालिक विमल जैन के बेटे पर नशे में धुत होकर ठेला विक्रेता को बेरहमी से पीटने का आरोप

  • मंदरोजा चौक पर सरेआम गुंडागर्दी, गरीब ठेला दुकानदार को पीटकर पिस्तौल दिखाने का भी आरोप

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

भागलपुर के व्यस्त स्टेशन चौक स्थित महावीर होटल के मालिक विमल जैन के बेटे पर एक गरीब ठेला दुकानदार को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित उमेश राम, जो ठेले पर लिट्टी-चोखा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, ने तातारपुर थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे अचानक होटल मालिक विमल जैन का बेटा अपने साथियों के साथ आया और बिना किसी ठोस कारण के गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि उसके चेहरे, पेट और कमर पर लात-घूंसों से वार किया गया।


इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कमर से पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि “पहचानते नहीं हो, पता कर लेना।” घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।

बड़ा सवाल

क्या मंदरोजा चौक पर कानून नाम की कोई चीज़ बची है?
क्या रसूखदार परिवार का बेटा होने के कारण कार्रवाई से बच जाएगा आरोपी?
क्या गरीब ठेला दुकानदार को इंसाफ मिलेगा?
उमेश राम ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि तातारपुर पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है या फिर यह मामला भी रसूख और दबाव में दबा दिया जाएगा? जब इस संबंध में विमल जैन के बेटे को फोन किया तो उसने कोई जबाव नहीं दिया।