न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
भारत स्काउट और गाइड, भागलपुर जिले से पाँच दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान सह क्लीन इंडिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोवर दल सोमवार को गदपुरी (हरियाणा) के लिए रवाना हुआ। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम नेशनल यूथ कंपलेक्स, गदपुरी में आयोजित किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय रोवर क्रू, भागलपुर (बिहार) से पाँच रोवर इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इस दल का नेतृत्व रोवर स्काउट लीडर अभिषेक आनंद कर रहे हैं। दल में शामिल प्रतिभागियों में शशि सुमन कुमार, गौरव राज ठाकुर, सागर कुमार यादव एवं कुणाल कुमार शामिल हैं।
रोवर दल ने भागलपुर जंक्शन से साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान किया। इस अवसर पर उन्हें शुभ विदाई देने और प्रोत्साहित करने के लिए जिला मुख्य आयुक्त मनोज कुमार सिंह, जिला सचिव प्रवीण कुमार झा, जिला कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, सहायक सचिव अमरनाथ सिंह, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) विपिन कुमार सिंह एवं सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित थे।
सभी पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसकी जानकारी रोवर स्काउट लीडर विपिन कुमार सिंह ने दी।
































