भागलपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को किया गया नमन

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भागलपुर में “शहीदों को नमन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिलकामांझी चौक पर 77 दीप प्रज्वलित किए गए, जिनमें भारत माता के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने आजादी के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों की परवाह किए बिना राष्ट्र और समाज के लिए बलिदान दिया।
कार्यक्रम में भागलपुर के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम तिलका मांझी सहित सभी शहीदों एवं राष्ट्रभक्तों को याद कर उनके अदम्य योगदान को सलाम करते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था नागरिक विकास समिति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हमारे राष्ट्रभक्तों ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया, बल्कि समाज में समानता और सामाजिक न्याय का मार्ग भी प्रशस्त किया। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग से स्वतंत्रता संग्राम को एक सामाजिक आंदोलन में बदलकर देशवासियों को एकजुट किया।
नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमन कर्ण ने सभी नागरिकों से अपील की कि हर नागरिक को अपने हिस्से का कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए, तभी राष्ट्र और समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर हो पाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, समिति के संरक्षक डॉ. आर. के. सिंह, अभय कांत झा, सचिव सतनारायण प्रसाद, आनंद श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना, रत्ना गुप्ता, कृष्णा शाह, दीपक सिंह, फरहत जबी जुगनू, प्रो. एजाज अली रोज, नवीन भूषण, सर्वेंद्र सिन्हा, नीरज जायसवाल, अमित कुमार, रमेंद्र ज्योति, मनोज सिंह, विनोद पंडित, मो. आफताब, यासिर परवेज, रजनीश कुमार, तरुण सिन्हा, पलटन हेंब्रम, आदिवासी सुसार समिति के पदाधिकारी, विद्या सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, विजय शाह, श्वेता सिंह, श्वेता सुमन, विनय जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।