न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भागलपुर के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार समेत कई वरीय पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण से पहले अधिकारियों ने समीक्षा भवन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में चुनावी तैयारियों और मतदाताओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
इसके बाद सभी अधिकारी कृषि भवन और नगर निगम मतदान केंद्र पहुँचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने निरीक्षण के दौरान कहा कि अधिकांश मतदान केंद्र संतोषजनक हैं। उन्होंने बताया कि कोशिश की जा रही है कि अधिक से अधिक बूथों पर दो गेट बनाए जाएँ, ताकि मतदाताओं को प्रवेश और निकासी में कोई परेशानी न हो।



























