न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति और गांधी जयंती प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक शनिवार को प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी गांधी जयंती प्रतियोगिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णायकों की सूची और पुरस्कार सामग्रियों का निर्धारण किया गया। साथ ही, सभी स्कूलों से अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल करने पर विशेष बल दिया गया। प्राचार्यों और अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों को प्रेरित करें ताकि वे महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों से जुड़ सकें।
बैठक में यह विचार सामने आया कि आज समाज में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और प्रेम संबंधी विचार ही एक सशक्त और विकसित समाज की नींव को मजबूत कर सकते हैं। इसलिए बच्चों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद अहमद, शाह मार्केट को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई। बैठक में प्रकाश चंद्र गुप्ता, मोहम्मद महबूब आलम, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद तकी अहमद जावेद, बासुदेव भाई, प्यारी देवी, डॉ. सुनील अग्रवाल, वीणा सिन्हा, संजय कुमार, डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, मोहम्मद शहबाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


























