अस्मिता लीग में दिखा बेटियों का दम, भागलपुर बना महिला वेटलिफ्टिंग का केंद्र

  • अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025–26 का आयोजन

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
भागलपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025–26 का आयोजन रविवार को खेल भवन, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभाशाली महिला वेटलिफ्टरों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, भागलपुर प्रमंडल ए. हसन, उप निर्वाचन पदाधिकारी भागलपुर श्वेता कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, वॉलीबॉल एसोसिएशन भागलपुर के सचिव अजय राय, भागलपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नसर आलम, रेड क्रॉस सोसायटी (एडवेंचर स्पोर्ट्स) से अनुज कुमार सिंह, रवि कुमार, वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन से रवि शंकर कुमार, शेखर गुप्ता, मो. अली, शिक्षा विभाग से राजन तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल तिवारी, सुप्रिया कुमारी, नयन कुमार, ममता राय, रूपम झा, किरण कुमारी, चंदा राय, शोभा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
प्रतियोगिता के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में जस्सू, रितेश, दुर्गेश, मुकेश, दीपक, रोहन, अभिषेक, आलोक, शिशिर, प्रेम, चिराग, राहुल, आर्यन एवं आमिर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भागलपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा एवं सचिव नीरज कुमार राय ने बताया कि अस्मिता लीग का मुख्य उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं छोटे शहरों की महिलाओं को खेलों के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण एवं आत्मबल प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया – अस्मिता लीग के अंतर्गत इस वर्ष तीन जिलों का चयन किया गया, जिनमें भागलपुर भी शामिल है।
कार्यक्रम का मंच संचालन भागलपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की उपाध्यक्ष डॉ. आराधना मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगी। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता परिणाम
44 किग्रा भार वर्ग:
प्रथम – संस्कृति शिवाय
द्वितीय – संजना कुमारी
तृतीय – स्नेहा कुमारी
48 किग्रा (यूथ):
प्रथम – अतिथि कुमारी
द्वितीय – मौसम कुमारी
तृतीय – तुलसी कुमारी
45 किग्रा (जूनियर):
प्रथम – रितिका कुमारी
द्वितीय – श्रेया भारती
तृतीय – वैष्णवी कुमारी
48 किग्रा (सीनियर):
प्रथम – सुष्मिता कुमारी
द्वितीय – खुशी कुमारी
तृतीय – प्रियंका कुमारी
53 किग्रा (यूथ):
प्रथम – खुशी कुमारी
द्वितीय – खुशबू कुमारी
तृतीय – आनंद
53 किग्रा (जूनियर):
प्रथम – नीलम कुमारी
द्वितीय – चांदनी राज
तृतीय – चिक्की कुमारी
53 किग्रा (सीनियर):
प्रथम – ऋषिका
द्वितीय – शिवानी कुमारी
58 किग्रा (यूथ):
प्रथम – आकृति कुमारी
द्वितीय – इच्छा प्रिया
58 किग्रा (जूनियर):
प्रथम – श्रेयश्री
द्वितीय – लक्ष्मी रानी
63 किग्रा (जूनियर):
प्रथम – पल्लवी प्रिया
द्वितीय – साक्षी कुमारी
63 किग्रा (सीनियर):
प्रथम – प्रीति कुमारी
77 किग्रा (यूथ):
प्रथम – स्वाति राज
77 किग्रा (जूनियर):
प्रथम – सोनाक्षी कुमारी
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने भागलपुर में महिला वेटलिफ्टिंग को नई ऊर्जा, पहचान और प्रेरणा प्रदान की।