न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जिले के दामोदरपुर गांव में 60 वर्षीय जमाल डोम की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब उनका पोता तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
पोते को बचाते हुए दादा की मौत
जमाल ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगाई और अपने पोते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन खुद गहरे पानी में फंसकर बाहर नहीं निकल पाए। ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन शुरू की और लगभग आधे घंटे बाद उनका शव तालाब से निकाल लिया।
जमाल बांस से सूप, पंखा और डलिया बनाने का काम करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें कर्मठ और परिवार के प्रति समर्पित व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।

































