भागलपुर: मकर संक्रांति पर स्नेह-मिलन एवं सम्मान भोज कार्यक्रम आयोजित

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

लाजपत पार्क में मकर संक्रांति के अवसर पर एक भव्य स्नेह-मिलन सह सम्मान भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, भागलपुर से भाजपा के विधायक रोहित पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

सांसद निशिकांत दुबे ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास और सामाजिक कल्याण के विषय में अपने विचार साझा किए।
इसके साथ ही एनडीए के जिला प्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण और सदस्यगण भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों और क्षेत्रवासियों ने अपने स्नेह और समर्थन से आयोजकों का हौसला बढ़ाया। आयोजक ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम क्षेत्र में भाईचारा, सौहार्द और समुदायिक सहयोग को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
भाजपा विधायक रोहित पांडेय ने उपस्थित सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका सहयोग और विश्वास क्षेत्र के समग्र विकास तथा जनता की निरंतर सेवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है।