भागलपुर: भारत स्काउट और गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

संत जोसफ विद्यालय में प्राचार्य फादर अमल राज के निर्देशानुसार भारत स्काउट और गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य फादर अगस्टीन, मुख्य आयुक्त स्काउट मनोज कुमार सिंह, जिला सचिव प्रवीण झा, कोषाध्यक्ष नीरज राय, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद और अनुप्रिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने आए हुए अतिथियों और प्रशिक्षकों को मोमेंटो और चादर देकर सम्मानित किया। लगभग 80 स्काउट और गाइड को स्कार्फ, बैज और बैग देकर सम्मानित किया गया। नीले झंडे के तले बच्चों ने समाज सेवा, दूसरों की सहायता और देश सेवा के लिए शपथ ली।

स्वागत कार्यक्रम में सिलटू सिन्हा की टीम ने सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट संस्था बच्चों में नए-नए हुनर पहचानने और उन्हें विकसित करने का अवसर प्रदान करती है।
खेल शिक्षक विकास कुमार और प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने मिलकर प्रशिक्षण शिविर में योगदान दिया। मंच संचालन डॉक्टर सुमित दत्ता ने किया।
बच्चों ने रंगोली, बाग, सोफा सेट, और आंतरिक सेवा प्रोजेक्ट जैसे “स्वच्छ भारत–सुंदर भारत” और “अकाल पॉलिथीन से हानि” पर आधारित

कार्यशालाओं में भाग लिया। प्रतिभागियों को उनके योगदान और प्रदर्शन के लिए मेडल और बैज देकर सम्मानित किया गया।