डीएम ने किया राजस्व महाअभियान का निरीक्षण, लाभार्थियों को सौंपी गई जमाबंदी की प्रतियां

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को सबौर अंचल में चल रहे राजस्व महाअभियान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहायक समर्थ जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम और वरीय उपसमाहर्ता अंकिता कुमारी भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कई लाभार्थियों को अपने कर-कमलों से जमाबंदी पेपर प्रदान किए।

क्या है राजस्व महाअभियान?

बिहार सरकार ने 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक राजस्व महाअभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य है—राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों का निराकरण। डोर-टू-डोर राजस्व संबंधी शिकायतों और परिवादों का समाधान। परिमार्जन, मापी, दाखिल-खारिज जैसी प्रक्रियाओं का निष्पादन। अवैध दखल और कब्जे से संबंधित मामलों का निपटारा

इस अभियान से रैयतों और आम किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। जिलाधिकारी ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों को इस महाअभियान का लाभ मिले और शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए।