भागलपुर| मतदाता पुनरीक्षण का चल रहे कार्यों का सोमवार को जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आम जनों से बातचीत की और चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य की वास्तविकता को समझने का प्रयास किया। डीएम के साथ संबंधित अधिकारी व ब्लॉक स्तर के कर्मचारी भी मौजूद थे। डीएम ने बताया कि कई BLO फील्ड में बेहतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में वेरिफिकेशन कार्य अधूरा रह गया है यह छूट गया है। यही, देखने के लिए हम पूरी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले हैं।
निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि कुछ मतदाता की डेथ हो गई है। उनके मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी परिवार वालों के माध्यम से मिलनी है। वहीं, कई लोग अपने घर से अन्य स्थानों पर पलायन कर गए हैं, जिसकी पुष्टि उनके पड़ोसी कर सकते हैं। और लिख कर देंगे। उन्होंने बताया कि कुछ युवक प्रदेश से बाहर मजदूरी करते हैं, जबकि कुछ सैनिक सेवा में हैं। ऐसे लोगों को BLO द्वारा व्हाट्सएप पर फॉर्म भेजा जाएगा, जिसे भरकर वे वापस उसी माध्यम से भेज सकते हैं। BLO उसे ऑनलाइन अपलोड करेंगे। डीएम ने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे, इसलिए फील्ड निरीक्षण कर ग्राउंड रिपोर्ट ली जा रही है।” निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने BLO से वोटर लिस्ट अपडेट में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक परेशानियों को भी समझा और हर जरूरी मदद देने का आश्वासन दिया। बरारी इलाके में कुछ जगहों पर सत्यापन कार्य में धीमी गति की बात सामने आई है, जिस पर डीएम ने संबंधित BLO को फील्ड में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बात रखी और मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं को साझा किया। मौके पर कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे जिन्होंने फीडबैक के आधार पर सुधारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
































