न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
सैंडिस कम्पाउंड क्रिकेट स्टेडियम में आज एस.जी.एफ.आई प्रमंडल स्तरीय अंडर-14 चयन मैच का सफल आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी के साथ अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की तथा समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
बांका 81 रन पर ऑल आउट
टॉस जीतकर भागलपुर ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। बांका टीम 81 रनों पर सिमट गई।
अमृत राज – 40 रन
रितेश कुमार – 10 रन
भागलपुर की ओर से शानदार गेंदबाज़ी:
शहंशाह खान – 4 विकेट
देव आनंद – 2 विकेट
कृष्ण कुमार – 2 विकेट
अमृत कुमार – 1 विकेट
भागलपुर ने 13 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
जवाब में भागलपुर की शुरुआत बेहतर रही और टीम ने 13 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
सार्थक मनी – 30 रन
विशाल कुमार – 15 रन
आदित्य कुमार – 10 रन
बांका की ओर से गेंदबाजी में छोटू कुमार, शुभम कुमार और आर्यन कुमार ने एक-एक विकेट लिया। मैच का संचालन शुभम कुमार और साकेत कुमार ने किया। जानकारी जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने दी।
प्रमंडल टीम के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन
भागलपुर जिला से चयनित खिलाड़ी:
सार्थक मनी झा, आदित्य कुमार, अनंत कुमार सिन्हा, प्रतीक गुप्ता, हर्ष आनंद, विशाल कुमार, कृष्णा राय, शहंशाह खान, संकल्प सुमन, देव आनंद, अमित राज, युवराज कुमार
बांका जिला से चयनित खिलाड़ी:
अमृत राज, शुभम कुमार, छोटू कुमार, अर्क झा
चयनकर्ता पैनल
भागलपुर से – जयंतो राज, नवीन भूषण शर्मा, आलोक कुमार, सुबीर मुखर्जी, डॉ. जयशंकर ठाकुर, मेहताब मेहंदी
बांका से – विकास यादव, मोहम्मद फरहान
ये सभी चयनित खिलाड़ी अब बेगूसराय में आयोजित होने वाली U-14 प्रमंडल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भागलपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

































