बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में सभा का आयोजन

बिहपुर। रविवार को बिहपुर विधानसभा के नारायणपुर प्रखंड के नगरपाड़ा गांव में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगछिया जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने किया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए बिहपुर विधानसभा से भावी प्रत्याशी पंकज झा ने कहा कि बिहार बदलाव सभा कार्यक्रम में जनता का समर्थन मिला। वहीं गांव की जनता बिहार बदलाव के लिए तैयार दिखा । उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव होकर रहेगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजीव सांगाही, अल्पसंख्यक जिला संयोजक मजहरूल हक, अनुमंडल प्रवक्ता रणजीत रंजन, महिला अनुमंडल अध्यक्ष ममता कुमारी, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष सत्यम कुमार, खरीक प्रखंड अध्यक्ष अनंत यादव, महिला प्रखंड अध्यक्ष बिहपुर नीरा देवी, नारायणपुर प्रखंड प्रवक्ता मुकेश सिंह,प्रखंड अभियान समिति सदस्य आदित्य कुमार, सदस्य गौरीशंकर,प्रितम सिंह,नीतू देवी उपस्थित थे।