न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जोगबनी में चल रहे अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को तीसरा मुकाबला बीसीसीए विराटनगर एवं भागलपुर के बीच खेला गया। बीसीसी नेपाली टिम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नेपाल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर से पूर्व ही सभी विकेट खोकर महज 30 रन बनाए। भागलपुर को 31 रनों का लक्ष्य दिया। बीसीसी नेपाली टीम के एक भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। वही भागलपुर के गेंदबाज अमित कुमार गगन और कुंदन निषाद ने अपनी गेंदबाजी में कहर बरपाते हुए दोनों ने चार-चार विकेट लेकर नेपाल टीम को घुटना देखने पर मजबूर कर दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम ने महज 3.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर ली। भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राजा विशाल ने 11 गेंद खेल कर 22 रन बना डाले तो वही ऋषभ दीपक ने 8 गेंद खेल कर सात रन बनाया । इस तरह भागलपुर की टीम 10 विकेट से विजय घोषित हुई। वहीं बेहतर गेंदबाजी के लिए अमित कुमार गगन को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।जिसे बैडमिंटन कोच सनाउल हक के हाथों पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर ओम प्रकाश और तनवीर आलम ,कॉमेंटेटर सुधांशु कात्यान और स्करर गौरव कुमार थे । इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष दारा सिंह,दिनेश साह , प्रभात सिंह , खुशबू दुबे, बदरूजमा (बद्दू) जावेद खान , गुड्डू सिंह , अमित सिंह ,राजा , जुगनू के साथ-साथ माला मिश्रा सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
































