- बांका के रजौन में नाला बंद होने से परेशान परिवार पहुंचा प्रखंड कार्यालय इंसाफ के लिए पूरा परिजन प्रखंड कार्यालय के चौखट पर बैठा
न्यूज स्कैन ब्यूरो, बांका
जिला के रजौन प्रखंड के नवटोलिया गांव के एक पूरा परिवार नाला विवाद को लेकर इंसाफ की मांग करते हुए प्रखंड कार्यालय की चौखट पर बैठ गया। महिला, पुरुष और बच्चे सभी साथ पहुंचे। गांव के दिलीप शर्मा, सुबोध शर्मा, कुंदन शर्मा, पप्पू शर्मा, बबीता देवी, नीतू देवी, सावित्री देवी और प्रीति देवी समेत दर्जनों परिजनों ने अंचल अधिकारी कुमारी सुषमा और प्रखंड विकास पदाधिकारी अंतिमा कुमारी को आवेदन देकर शिकायत की।
परिजनों ने बताया कि वर्षा का पानी निकलने का रास्ता परमानंद पासवान ने अपने घर के पास बंद कर दिया है। उसी रास्ते से पानी निकलता था। दूसरा कोई विकल्प नहीं है। सब दिन इसी रास्ते से पानी निकलता था।बारिश का पानी घरों में भर रहा है।जब रास्ता खोलने जाते हैं तो परमानंद गाली-गलौज करता है। मारपीट पर उतारू हो जाता है। बच्चों को गंदे पानी में धकेल देता है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।परिजनों ने अधिकारियों से गुहार लगाई कि जल्द समाधान किया जाए। इसके बाद सीओ और बीडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को मौके पर भेजा। सीओ कुमारी सुषमा ने बताया कि जांच के लिए टीम भेज दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
































