- देवघर में भाजयुमो का दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक
न्यूज स्कैन ब्यूरो, देवघर
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक सोमवार से जसीडीह में शुरू हुआ। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मंजबूती के टिप्स दिए और वरीय पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ के रहने का सुझाव दिया।
बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी के नेता द्वारा भाजपा कार्यालयों के तोड़ने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की जो मानसिकता है, वह सदैव गुंडागर्दी वाली रही है। यह नई बात नहीं है। हार से लगातार निराशा और हताश होकर अंदर से वे सभी अनाप-शनाप बोल कर भड़ास निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को पूरे भारत में जनता ने जो दुर्गति किया है, वह किसी से छुपा नहीं है।

दो-दो चुनाव बुरी तरह से कांग्रेस पार्टी हारी है। यह पार्टी अब ध्वस्त हो चुकी है। वहीं हेमंत सोरेन के इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम में पटना पहुंचने के सवाल पर कहा कि यह हेमंत सोरेन की मजबूरी है। उन्हें वोट की राजनीति करना है। इसलिए पीछे-पीछे चल रहें है। इस दौरान मौके पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह और नारायण दास सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।