घोघा बाजार में वूगी-वूगी नृत्य प्रतियोगिता में आयुषी बनी विजेता

न्यूज़ स्कैन रिपोर्टर, कहलगांव

गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर घोघा बाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित दो दिवसीय मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित बाल नृत्य (वूगी-वूगी) प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। इस प्रतियोगिता में आयुषी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत का ताज अपने नाम किया।

वहीं, अंशु कुमारी दूसरे स्थान पर, आराध्या तीसरे स्थान पर, अनन्या चौथे स्थान पर और सिया पांचवें स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद कहलगांव विधायक पवन यादव, मनोहर मंडल (जिप प्रतिनिधि) और श्याम यादव (मुखिया प्रतिनिधि, जानीडीह) ने विजेता बच्चों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष असीम दुबे सहित शुभम चौधरी, राजेश दुबे, संतोष दुबे, संजय यादव, चंदन दुबे, पार्थ कृष्ण दुबे और नौसवा खान समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।