जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ सन्हौला में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं-बालिकाओं ने ली शपथ

न्यूज़ स्कैन ब्यूरो, भागलपुर

जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान के तहत सन्हौला प्रखंड परिसर में शनिवार को महिला बल विकास निगम, भागलपुर की ओर से व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं और किशोरों ने भाग लिया।
अभियान के दौरान प्रतिभागियों को जेंडर आधारित हिंसा के स्वरूप, लैंगिक भेदभाव, महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की हिंसा, तथा बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह उन्मूलन और महिला सुरक्षा को लेकर सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन, भागलपुर की पूरी टीम—
DPM, जेंडर स्पेशलिस्ट, साक्षरता विशेषज्ञ, महिला पर्यवेक्षिका (ICDS), BDO सन्हौला सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।