न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
वाटर अधिकार यात्रा के क्रम में अररिया पहुंचे राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद ने महागठबंधन के नेताओं के साथ प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद ने वोटर अधिकार यात्रा को सफल करार दिया और चुनाव आयोग और भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली।
राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा सफल है।स्वतः लोग यात्रा में पहुंच रहे हैं। वोट चोरी की बात बिहार के करोड़ों मतदाता मानने लगे हैं।जिसके परिणामस्वरूप वोटर अधिकार यात्रा को आशातीत सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का काम होता है सही वोटर लिस्ट देना। उन्होंने यात्रा का उद्देश्य चुनाव आयोग के व्यवहार बदलने को लेकर शुरू किया गया यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी हुई हैं और बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष काम करना चाहिए लेकिन चुनाव आयोग किसके साथ खड़ा है,स्पष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने वोट चोरी को लेकर कर्नाटक का डाटा रखा तो चुनाव आयोग ने किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग राहुल गांधी से एफिडेविट की मांग करते हैं।जबकि सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी की बात करते हैं। दोनों के द्वारा फर्जी वोटर को लेकर सवाल उठाया गया।लेकिन चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर से एफिडेविट की मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों वोटर का नाम कट रहे हैं।65 लाख वोटरों के नाम काटे गए।चुनाव आयोग के एसआईआर में क्लेरिटी नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के किसानों कर्ज के वजन को कम किया जाना चाहिए।पैदावार के साथ एक्सपोर्ट,इंपोर्ट और स्टोरेज को लेकर सरकार बनने पर किसानों के लिए पहल की जाएगी।उन्होंने कहा कि यह उनकी तीसरी यात्रा है और इस यात्रा में बच्चे बच्चों में वोट चोरी का परसेप्शन बन चुका है।
वहीं बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने खुलकर चुनाव आयोग को भाजपा के साथ खड़े होने की बात कही।उन्होंने केन्द्र सरकार पर कानून लाकर आयोग के बचाव में खड़े होने की बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार पर कानून और संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
वहीं वामपंथी नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग द्वारा खुद से अपनी छवि बिगाड़ने की बात कही।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा को दिया सफल करार


























