न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
कटिहार जोगबनी रेलखंड में फारबिसगंज सुभाष चौक स्थित रेलवे गुमटी संख्या केजे 65 के पास एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया।महिला का ट्रेन से दोनों पैर कट गया है,जबकि उनके बच्चों को चोट लगने से वे घायल हो गए।महिला अपने तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ ट्रेन से आगे कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया।ट्रेन से महिला के दोनों पैर कटने के बाद महिला दर्द से कराह रही थी और वहां जमा भीड़ उसे देख रहा था। इसी क्रम में सुल्तान पोखर के पास का रहने वाला ब्रजेश कुमार भीड़ से निकलकर महिला को अपने गोद में उठाकर चौक पर लाकर ई रिक्शा से बच्चों के साथ उन्हें फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।जहां बच्चों सहित महिला का प्राथमिक इलाज किया गया।महिला की पहचान पोठिया वार्ड संख्या 5 की रहने वाली नुसरत खातून के रूप में की गई।महिला का मायके घुरना बोर्डर के पास नेपाल परिक्षेत्र के सुनसरी जिला के घुसकी गांवपालिका के अर्नामा है।
घायल महिला नुसरत खातून ने बताया कि उनका पति महफूज आलम कश्मीर में मजदूरी का काम करता है।पति से सुबह में फोन पर ही किसी बात को लेकर मतभेद हो गया।जिसके बाद पोठिया स्थित ससुराल से वह बच्चों के साथ निकल गई और दिनभर फारबिसगंज सुभाष चौक के पास बैठी रही।शाम होने के बाद कटिहार से जोगबनी जाने वाले 75761पैसेंजर अप ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी का प्रयास की।महिला के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया।बरामद मोबाइल से बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने डायल नंबर पर बातचीत की तो उनके पिताजी से बातचीत हुई,जिसके बाद उन्होंने सारी जानकारी उनके पिताजी को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह,कर्मी तापस मलिक के साथ बिहार पुलिस की डायल 112 की टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।
महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।लेकिन परिजन उन्हें लेकर नेपाल के निजी अस्पताल लेकर गए हैं।महिला की जहां दोनों पैर कट गए,वहीं उनके बच्चे चोटिल हो गए।तीनों बच्चे खतरे से बाहर बताए जाते हैं।
महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया,दोनों पैर कटा, युवक ने महिला और बच्चों को पहुंचाया अस्पताल

































