न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
फारबिसगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निकट के निवासी 76 वर्षीय रामनारायण दास का बीती रात्रि पौने ग्यारह बजे के करीब हृदय गति रुकने से निधन हो गया।निधन की खबर सुनने के बाद शनिवार सुबह से ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर परलोक सिधार गए।सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले रामनारायण दास मूल रूप से नरपतगंज के पोसदाहा के रहने वाले हैं।उनका बड़ा पुत्र केशव दास दवा के कारोबार से जुड़ा है तो उनके छोटे पुत्र गौतम कुमार श्याम स्टील कंपनी में रीजनल सेल्स हेड पद पर पदस्थापित है।जबकि दोनों बहुएं सरकारी स्कूल में शिक्षिका है।वहीं बेटी नीलम देवी की शादी हो चुकी है और वे कुशल गृहिणी है।
ब्लॉक के निकट स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचने वालों में शिक्षक अवधेश कुमार मंडल,अमरनाथ दास,शिवेश कुमार दास,अशोक कुमार दास,मनोज दास,ललित दास,अरविंद कुमार दास,अजीत दास,तौहीद अंसारी,वाहिद अंसारी,इजहार अंसारी,प्रदीप कुमार साह,मनीष कुमार पांडेय,कमल कुमार दास, महेन्द्र कुमार यादव,राहुल कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों लोग पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।इसके अलावे रामनरायण दास के निधन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह,विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,श्री राम सेना के प्रदीप देव,भाजपा नेता शंभू प्रसाद साह,अनूप कुमार जायसवाल,प्रमुख ओमप्रकाश पासवान,मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,पार्षद उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव आदि ने भी निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
सामाजिक कार्यकर्ता रामनारायण दास का निधन,शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता

































