न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, बिहपुर
बिहपुर- जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित रेलवे हॉस्पिटल के पीछे हजरत नूनुआ शाह पीर रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
प्रधान सेवक सुबोध कुमार और नित्यानंद प्रसाद की अगुआई में मजार पर चादरपोशी की गई। इसके बाद चादरपोशी और नियाज फातीहा का सिलसिला देर तक चलता रहा। मजार परिसर को रंगीन बल्बों और सजावटी लाइटों से रोशन किया गया, जिससे स्थल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण वातावरण में बदल गया।
सुबोध कुमार और ताराकांत राय ने बताया कि इस आयोजन में हिंदू और मुसलमान दोनों समुदाय के लोग एक साथ चादरपोशी, पूजा और नियाज फातीहा में शामिल होते हैं। यह क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।
इस अवसर पर मनोज राय, मंटू राय, माया देवी, सच्चिदानंद पासवान, पोलर, राकेश, मुरारी राय, कैलाश राय और मोहम्मद गफ्फार सहित अन्य लोग मजार की जियारत करने के लिए पहुंचे। सभी ने श्रद्धा भाव से पवित्र फातिहा पढ़ी और चादरपोशी में हिस्सा लिया।


























