न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल, जोगबनी में सालाना खेलकूद महोत्सव का यादगार समापन हुआ ।विद्यालय के प्रांगण में आयोजित सालाना खेलकूद महोत्सव का समापन समारोह के मुख्य अतिथि फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में फारबिसगंज नगर परिषद की अध्यक्ष वीना देवी, उपाध्यक्ष नूतन देवी, जोगबनी नगर परिषद की उपाध्यक्ष अनीता देवी, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष तरन्नुम नाज़, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व निदेशक कुमार अनूप, कार्यकारी अध्यक्ष अजित सिन्हा, नेपाल से पधारे राजेश गुप्ता तथा समाजसेवी अनवर राज प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक खुर्शीद खान एवं प्रिंसिपल कविता खान ने खेलों के महत्व पर प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक वक्तव्य दिया।
अपने शानदार प्रदर्शन और निरंतर उत्कृष्ट खेल भावना के कारण प्लेयर ऑफ द स्पोर्ट्स का खिताब लड़कों की श्रेणी में याशीर तथा लड़कियों की श्रेणी में सोनाली को प्रदान किया गया। अंत में सभी विजेता हाउसों और प्रतिभागियों को चमचमाती ट्रॉफियों, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
































