राहुल कुमार ठाकुर,अररिया
भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय कुमार झा ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरपतगंज से नामांकन पर्चा दाखिल किया।अजय कुमार झा अररिया आश्रम चौक स्थित अपने आवास से कफ़न ओढ और माथे पर सादा कपड़ा बांधकर नामांकन के लिए फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर कार्यालय पहुंचे।नामांकन के बाद उन्होंने बिहार के मंत्री के लूटखसोट पर जमकर अपनी भड़ास निकाली और उनके निशाने पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक कुमार चौधरी और उनके भाई अधीक्षण अभियंता ग्रामीण कार्य विकास विभाग अर्पित कुमार चौधरी रहे।
भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे पंडित अजय कुमार झा पार्टी के आलाकमान नेताओं से आश्वासन मिलने के बावजूद टिकट न मिलने पर इतने व्यथित हैं कि बार बार वे भावुक हो जा रहे हैं और उनके आंखों से आंसु झलक जा रहा है।पार्टी के द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बावजूद उन्होंने अपने सर पर कफ़न बांध नरपतगंज से निर्दलीय चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा भरा।तन मन धन देने के बावजूद पार्टी द्वारा मिले ईमानदारी और वफादारी का सिला को लेकर पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।पंडित अजय कुमार झा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे हैं और जिले की नगर निकाय,पंचायती राज चुनाव से लेकर एमपी एमएलए के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अब तक रही है।टिकट कटने के बाद से ही लगातार व्यथित हैं और पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
पंडित अजय कुमार झा ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को उन्होंने पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दिया।बार बार आश्वासन मिलने के बावजूद पार्टी के द्वारा नरपतगंज विधानसभा से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से पार्टी से खफा चल रहे पंडित अजय कुमार झा ने कहा कि जिस पार्टी को अपनी मां के समान समझकर सेवा करता रहा।उस पार्टी के रहनुमाओं ने उनके साथ दगाबाजी की। तन मन धन से पार्टी की सेवा करता रहा।जिला से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में पार्टी के लिए पैसा और संसाधन से लगा रहा,लेकिन पार्टी ने उनकी वफादारी और ईमानदारी की सजा दी। उन्होंने कहा कि आज वह दुखी मन से पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और इसके लिए पार्टी के तथाकथित रहनुमा जिम्मेवार हैं।हालांकि उन्होंने टिकट कटने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को जिम्मेवार नहीं करार दिया।
नामांकन के पश्चात सोमवार शाम को पंडित अजय कुमार झा के निशाने पर बिहार सरकार के मंत्री रहे।उन्होंने मंत्री अशोक कुमार चौधरी को आड़े हाथों लिया और भ्रष्टाचार में बिहार के मंत्रियों के संलिप्त रहने की बात कही।उन्होंने कहा कि मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने अपने मंत्रित्व काल सौ दो सौ करोड़ नहीं बल्कि दस बीस हजार करोड़ रूपये तक कमाए।वहीं उनके भाई अर्पित कुमार चौधरी सरकारी सेवा में रहते हुए केवल अररिया और फारबिसगंज से चार सौ करोड़ बिहार सरकार के राजस्व को नुकसान कर कमाया है।स्वतंत्र एजेंसी से जांच के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा।उन्होंने कहा कि टेंडर निकलने पर बिलो और एबभ रेट में टेंडर कर करोड़ों का वारा न्यारा किया है।हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की।लेकिन मुख्यमंत्री के मंत्रियों के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की बात कही।
कफ़न ओढ नामांकन के लिए पहुंचे अजय कुमार झा,भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा के बाद बिहार सरकार के मंत्री रहे निशाने पर
