गुरु ही जीवन जीने की सच्ची कला सिखाते हैं- संत

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत स्थित कैनजारा गांव में गुरुवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में संतमत सत्संग सह प्रवचन का आयोजन किया गया।प्रखंड प्रमुख आशिया देवी के आवास पर गतवर्ष की भांति आयोजित कार्यक्रम में लगुनिया आश्रम के रौशन बाबा सहित कई साधु संतों का आगमन हुआ, वहीं दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकडों की संख्या में सत्संगप्रेमी भाग लिए।प्रखंड प्रमुख दंपति आशिया देवी व डा सरयूग सरदार एवं प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार ने आगत संत महात्माओं का सम्मान पूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर सत्संगप्रेमी एवं आगंतुकों के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया था। प्रातःकालीन सत्र में रौशन बाबा ने सभी से गुरू के सानिध्य में रहकर जीवन को सार्थक बनाने का अनुरोध किया, कहा कि प्रत्येक मानव तनधारी के जीवन में गुरू का स्थान अति आवश्यक है, गुरू ही जीवन जीने की सच्ची कला सिखाते हैं, गुरू कृपा एवं उनके बताये रास्ते में चलकर मनुष्य सच्चा सुख और आनंद प्राप्त कर सकता है, इसलिए प्रत्येक मनुष्य को गुरू की भक्ति करनी चाहिए, दोनों सत्र के दौरान सत्संग भजन के अलावे स्तुति विनती व आरती की गई, कार्यक्रम में बिजेंद्र बाबा,अरूण बाबा जगदेव बाबा, सुरेश गवैया, देवन गवैया सहित सत्संग प्रेमीशामिल हुए।