राघोपुर शंकरपुर दियारा से कुख्यात सकला यादव गिरफ्तार, अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

लवकुश सिंह बंटी (बिहपुर)

परबत्ता थाना अंतर्गत राघोपुर शंकरपुर दियारा के दुर्गम इलाके में सक्रिय पुलिसिंग के तहत नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात अपराधकर्मी सकला यादव उर्फ सकली को अवैध हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी एक संभावित बड़ी आपराधिक वारदात को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हुई है।गुप्त सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई रविवार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया को गुप्त सूचना मिली कि राघोपुर शंकरपुर दियारा क्षेत्र में कुछ हथियारबंद अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसपी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में परबत्ता थाना प्रभारी, डीआईयू टीम एवं एसटीएफ को शामिल किया गया।पुलिस टीम दियारा इलाके में सघन सर्च अभियान चला रही थी कि इसी क्रम में 5–6 संदिग्ध व्यक्तियों को भागते हुए देखा गया। पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी की, जिसमें से एक कुख्यात अपराधी को दबोचने में सफलता मिली। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी रामोतार यादव के पुत्र सकला यादव के रूप में की गई। बाकी अपराधी गंगा दियारा के प्राकृतिक लाभ का उपयोग कर फरार हो गए। बताया गया है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा सकला यादव से की गई पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। उसके निशानदेही पर पुलिस ने राघोपुर दियारा से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया।बरामद हथियारों में शामिल है,315 बोर की रायफल 05,देशी मास्केट 02,जिंदा कारतूस 35,एक मोबाइल फोन,वहीं पुलिस ने बताया कि अपराधी का मुख्य उद्देश्य दियारा क्षेत्र में अवैध हथियारों के बल पर लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा करना था। बीते कई वर्षों से यह अपराधी दियारा व आसपास के क्षेत्रों में दहशत का पर्याय बना हुआ था।
ज्ञात हो कि सकला यादव पर पिछले कई वर्षों में हत्या, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट और कई गंभीर धाराओं के तहत एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। हत्या से लेकर कब्जा विवाद, रंगदारी व पुलिस पर हमले तक यह अपराधी कई संगीन मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया की सक्ला यादव के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज मामले खरीक थाना कांड सं. 128/21 – धारा 302/201/120बी/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट 106/21 – धारा 341/323/387/379/506/ 34, 117/23 – धारा 341/147/ 148/149/323/307/364 एवं 27 आर्म्स एक्ट,196/24 – धारा 190 (2)/190/308(2)/308(4)/308(5)/109/324/303(2)/115(2)/333/292/249 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट, 289/22 – धारा 307/34 एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35, 195/24 – धारा 191(2)/191(3)/190/308(2)/308(5)/303(2)/109/352 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट,बिहपुर थाना कांड सं. 40/21 – धारा 341/323/ 307/379/504 /506/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट,336/21 – धारा 147/148 /149/341/323/324/504/506 एवं 27 आर्म्स एक्ट, 48/22 – धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट,52/22 – धारा 392,135/22 – धारा 25 (1-बी) ए/26/35, 666/22 धारा 341/323/379 /385/427/504/506/34, 30/23 – धारा 147/148/149 /341/342/353/224/225/323, 142/23 – धारा 147/148/ 149/341/323/506 एवं 27 आर्म्स एक्ट,181/23 – धारा 323/307/353/504 एवं 25 (1-बी) ए/26/27, 196/24 – धारा 448/385/387/307/337/504/506/34, एवं नदी थाना कांड सं. 06/23 – धारा 302/120बी/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट,इतनी बड़ी संख्या में गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामले इस बात का प्रमाण हैं कि सकला यादव लंबे समय से दियारा और आसपास के क्षेत्रों में आपराधिक नेटवर्क तैयार कर अवैध गतिविधियों को अंजाम देता रहा है।पुलिस के अनुसार सकला यादव अवैध हथियारों के बल पर दियारा इलाके में गरीब किसानों और स्थानीय लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा करता था। उसकी गैंग इलाके में आतंक का माहौल बनाकर जमीन विवादों को अपराध के जरिये हल करवाने में भी संलग्न थी। कई थाना क्षेत्रों में उसकी गैंग सक्रिय थी और लगातार पुलिस की पकड़ से बची हुई थी।इस कार्रवाई में स्टेट पुलिस स्पेशल टीम (एसटीएफ), परबत्ता पुलिस, डीआईयू और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि दियारा क्षेत्र के जटिल भूगोल और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कई अपराधी भागने में सफल रहे, लेकिन सकला यादव की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।गिरफ्तारी के आधार पर परबत्ता थाना में कांड संख्या 175/25 दिनांक 16.11.25 दर्ज किया गया है। इसके तहत आरोपी के खिलाफ धारा 25 (1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की पहचान की जा रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने कहा कि दियारा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। किसी भी कीमत पर अवैध हथियार रखने वालों और दियारा में आतंक फैलाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।