45वीं वाहिनी एसएसबी जवानों एवं संदीक्षा सदस्यों के साथ दीपावली का भव्य उत्सव

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बीरपुर में दीपावली पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में परिसर को रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजाया गया तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों एवं संदीक्षा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रात्रि में दीप प्रज्वलन एवं पटाखों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया गया। इस अवसर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडेंट गौरव सिंह ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों, जवानों एवं संदीक्षा सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान
द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा,उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, हरजीत राव,सुमन सौरभ,
सहायक कमांडेंट राहुल कुमार, निरीक्षक हितेश्वरी, बलकर्मी, संदीक्षा सदस्याएं और बच्चे उपस्थित रहे।