स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 जिसकी मतदान तिथि 11 नवम्बर 2025 निर्धारित है, के मद्देनज़र 9.अक्टूबर को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता से संबंधित विविध गतिविधियाँ’’ आयोजित की गईं। प्रखंड पिपरा, किशनपुर एवं निर्मली में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रखंड सभागारों में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को स्वीप गतिविधियों के उद्देश्य, महत्व एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में बसंतपुर, राघोपुर, छातापुर, त्रिवेणीगंज, किशनपुर, मरौना एवं निर्मली प्रखंडों में आशा दीदीयों, महिला पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय सहभागिता से विविध ’’मतदाता जागरूकता कार्यक्रम’’ आयोजित किए गए। इनमें रैली, चौपाल, संवाद कार्यक्रम, डोर-टू-डोर संपर्क, घर-घर जाकर टेस्टिमोनियल वीडियो निर्माण एवं स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। इसके अतिरिक्त राघोपुर प्रखंड में जीविका दीदीयों द्वारा रंगोली के माध्यम से मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए।