नहाय-खाय के साथ जितिया पर्व की शुरुआत, सोमवार को होगा समापन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ मरौना

मरौना प्रखंड क्षेत्र में पारंपरिक आस्था और श्रद्धा के साथ जितिया पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया। इस अवसर पर महिलाऐं स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण कर व्रत की औपचारिक शुरुआत किये ।ज्ञात हो की यह पर्व संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए मनाया जाता है।
क्षेत्र भर मे विवाहिता महिलाओ के द्वारा नहाय-खाय के बाद रविवार को निर्जला उपवास की परंपरा निभाई जाएगी। व्रत रखने वाली महिलाएँ पूरे दिन बिना अन्न-जल के रहकर अपनी संतानों की मंगलकामना करेंगी। सोमवार को पारण के साथ यह पर्व संपन्न होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक महिलाओं में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों और नदी घाटों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी और उन्होंने स्नान कर धर्म-अनुष्ठान संपन्न किए। परंपरा के अनुसार, व्रत के दौरान महिलाएँ लोककथाएँ और पुराण प्रसंग भी सुनती हैं।
वही इस संदर्भ मे व्रती कविता कुमारी, दीपशिखा कुमारी सहित अन्य ने बताया की जितिया हमारे लिए आस्था का पर्व है। हम उपवास रखकर भगवान से यही प्रार्थना करती हैं कि हमारी संतान स्वस्थ और दीर्घायु रहे। यह व्रत हमें आत्मिक शक्ति देता है और परिवार में सुख-शांति बनाए रखता है।