न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
बीते गुरुवार को NDA के बिहार बंद और शुक्रवार को शहीद जगदेव की जयंती पर भागलपुर ज़िला जदयू के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता अनुपस्थित रहे। यह साफ संकेत है कि जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) विपिन बिहारी सिंह के खिलाफ संगठन के अंदर गहरी नाराजगी फैल चुकी है।
सियासी गलियारों में चर्चा है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष संगठन को जोड़कर रखने और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने में पूरी तरह असफल रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व को तुरंत संज्ञान लेते हुए वर्तमान जिलाध्यक्ष को पदमुक्त करना चाहिए और भागलपुर में नए जिलाध्यक्ष का मनोनयन करना चाहिए। इसके लिए संगठन के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने भी मांग की है। उनलोगों ने सोशल साइट्स के माध्यम से कहा है कि सामने चुनाव हैं और अगर समय रहते हुए इस कदम को नहीं उठाया गया, तो इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।
जिलाध्यक्ष के खिलाफ संगठन में गहरी नाराजगी
जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ओझा ने सोशल साइट्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गुरुवार को NDA के बिहार बंद और शुक्रवार को शहीद जगदेव की जयंती में भागलपुर ज़िला जदयू के प्रमुख नेताओं का उपस्थित नही होना यह साफ दर्शाता है कि जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) के खिलाफ कार्यकर्ताओ में नाराजगी है। प्रदेश नेतृत्व को शीघ्र इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाध्यक्ष को पदमुक्त करते हुए नए जिलाध्यक्ष का मनोनयन भागलपुर में कर देना चाहिए। क्योंकि सामने चुनाव है और वर्तमान अध्यक्ष में संगठन के लोगों को जोड़ कर रखने की क्षमता नहीं है, कहीं इसका खामियाजा बिहार विधानसभा चुनाव में न उठाना पड़ जाए। इसकी शिकायत जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी और प्रदेश अध्यक्ष से की गई है।