संस्कृत के साधक अब शैक्षणिक नेतृत्व की बागडोर संभालते हुए – डॉ. सिकंदर चौधरी बने विक्रमशिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, कहलगांव (भागलपुर)

जहां ज्ञान की गंगा बहती है और विद्या के दीप जलते हैं, उसी पावन स्थल – शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव – में संस्कृत विभाग के मनीषी, डॉ. सिकंदर चौधरी ने प्रभारी प्राचार्य के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। यह अवसर महाविद्यालय के लिए केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और शैक्षणिक नवचेतना का संकेत भी है।

डॉ. चौधरी, जो न केवल संस्कृत के विद्वान हैं, बल्कि विनम्रता, नेतृत्व और समर्पण के प्रतीक माने जाते हैं, ने अपने वक्तव्य में संकल्प लिया कि महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस उत्सवपूर्ण अवसर पर शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छों, तालियों और शुभकामनाओं की वर्षा कर प्राचार्य महोदय का गर्मजोशी से स्वागत किया। ऐसा लगा मानो ज्ञान का आंगन उल्लास से भर उठा हो।

विशेष रूप से बधाई देने वालों में डॉ. कीर्ति वर्धन गौतम, प्रो नमन कुमार, प्रो शत्रुघ्न कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. अजय कुमार, श्री शेखर सुमन, डॉ. अम्मीरुनिशा, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. तस्लीम आरिफ, डॉ. सरफराज सिद्दीकी, डॉ. रामजी पासवान, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. आनंद सौमित्रा, डॉ. प्रियंका, डॉ. सितारे हिंद, डॉ. मौसम कुमारी, डॉ. रूपा कुमारी जैसे शिक्षकगण सम्मिलित थे।

शिक्षकेत्तर कर्मचारी – रमेश कुमार ठाकुर, कुमार निखिल, प्रदीप आर्य, प्रीति स्नेहा, साबरीन खातुन, संजय कुमार यादव, रोमा कुमारी, रुना भारती, राजीव कुमार दास, जयंत कुमार, ललन कुमार, धीरज कुमार, अभिजीत राज, सिकंदर पासवान, बिट्टू कुमार, कंचन मेहता, बिक्कू कुमार, विद्यार्थियों में माशुक रज़ा, मोहसिन, नेहा कुमारी, साइस्ता खातून, पूजा कुमारी, तनु कुमारी, सोनी कुमारी, सुषमा कुमारी ने प्राचार्य महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।