न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम (खगड़िया)
अंचल कार्यालय के अंचलाधिकारी कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद सुलह के लिये फरियादियों की भीड़ जुटी देखी गई। अंचलाधिकारी रविराज सहित थाना से प्रतिनियुक्त एसआई ने भूमि विवाद मामले की संयुक्त रुप से दो पक्षीय सुनवाई करते हुए छह मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें चार पुराने एवं दो पुराने मामले का निष्पादन किया गया।जनता दरबार में आये सात मामले में पांच पुराने एवं दो मामले में छह मामले का निष्पादन किया गया। निष्पादित मामलों में कुछ जटील मामले को सक्षम न्यायालय के लिये निष्पादित कर दिया गया। वहीं नापी एवं सड़क मामले को द्विपक्षीय समझौते के आधार पर निष्पादित कर दिया गया। संक्षम न्यायालय भेजे गये मामलों के पक्षकारों ने आयोजित जनता दरबार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जानता दरबार में जटील भूमि विवाद का सुलह हीं नहीं हो पाता है तो जनता दरबार लगाया हीं क्यों जाता है। सक्षम न्यायालय जाने का मतलब है धन एवं अनियमित समय की परेशानियां । अंचलाधिकारी का मानना है कि मैं अपने अधिकार क्षेत्र में हीं रह कर भूमि विवाद निष्पादन कर सकता हूं।