न्यूज़ स्कैन ब्यूरो, भागलपुर
भागलपुर जिले में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। विभिन्न थानों और पुलिस केंद्रों पर तैनात पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय, भागलपुर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कदम कार्यकुशलता और प्रशासनिक दृष्टिकोण से उठाया गया है।
आदेश के मुताबिक 16 पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति से मुक्त कर उनके नए पदस्थापन स्थल पर भेजा जा रहा है। इससे कई थानों को नए प्रभारी मिल गए हैं।
तबादला सूची इस प्रकार है –
- अमित कुम सावत – प्रभारी विधि शाखा से अब रहेंगे प्रभारी विधि शाखा एवं अतिक्रमण, विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय भागलपुर।
- अम्बिका प्रसाद – पुलिस केंद्र, भागलपुर से प्रभारी त्वरित विचारण कोषांग।
- आलोक कुमार–02 – साइबर थाना से स्थानांतरित होकर बने थानाध्यक्ष सजौर थाना।
- मनीष कुमार–02 – पुलिस केंद्र, भागलपुर से थानाध्यक्ष ईशीपुर बाराहाट थाना।
- बबलू कुमार – पुलिस केंद्र, भागलपुर से थानाध्यक्ष कहलगांव थाना।
- रूपेश कुमार – घोघा थाना से थानाध्यक्ष सन्हौला थाना।
- अमित कुम सिंह – रसलपुर थाना से थानाध्यक्ष रसलपुर थाना (यथावत)।
- राजीव रंजन – अकबरनगर थाना से थानाध्यक्ष अकबरनगर थाना (यथावत)।
- पंकज किशोर – पुलिस केंद्र, भागलपुर से थानाध्यक्ष सन्हौला थाना।
- अनिरुद्ध कुमार – पुलिस केंद्र, भागलपुर से थानाध्यक्ष एनटीपीसी पीरपैंती थाना।
- मंडल कुमार–02 – पुलिस केंद्र, भागलपुर से थानाध्यक्ष बाथ थाना।
- विजय कुमार – पुलिस केंद्र, भागलपुर से थानाध्यक्ष अमडंडा थाना।
- दीपक पासवान – पुलिस केंद्र, भागलपुर से थानाध्यक्ष ललमटिया थाना।
- बलबीर विशाल – पुलिस केंद्र, भागलपुर से थानाध्यक्ष विश्वविद्यालय थाना।
- पवन कुमार राम – पुलिस केंद्र, भागलपुर से थानाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति थाना।
- राहुल कुमार–07 – मधुसूदनपुर थाना से थानाध्यक्ष बुधुचक थाना।
प्रशासन का मकसद
पुलिस मुख्यालय का कहना है कि इन तबादलों से जिले में कानून-व्यवस्था और भी चुस्त-दुरुस्त होगी। साथ ही विभिन्न थानों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित हो सकेगी।


























