बाढ़ पीड़ित घबराएं नहीं, उनके साथ मैं खुद हैं, बिहार सरकार दे रही है उचित सुविधा, कोई भी असुविधा बर्दाश्त नहीं होगी : डॉ. संजीव कुमार

न्यूज स्कैन ब्यूरो (गोगरी) खगड़िया

खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा विधायक डॉ. संजीव कुमार गोगरी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया। उनके द्वारा प्रखंड के गोगरी, मीरगंज और रामपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों को मिल रही सरकारी सुविधा की जानकारी ली गई। जहां उन्होंने राहत शिविर में बन रहे भोजन को भी चखा। उन्होंने कहा की बाढ़ पीड़ित किसी भी स्तिथि में घबराएं नहीं। उनके साथ वे खुद खड़े हैं। सरकार से जो भी उचित सुविधा है वो मिल रही है। वे इस संबंध में आगे भी ध्यान उनका रखने के लिए संकल्पित हैं।

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच जाना हाल

परबत्ता विधायक डॉ. संजीव जब गोगरी अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचे तो वे बाढ़ पीड़ितों से भी मिले। जहां उन्होंने उनकी समस्या को जाना। विधायक ने बाढ़ पीड़ितो से कहा कि किसी भी बात की अगर जरुरत है तो वे उनको बताएं, समस्या का त्वरित निदान कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि सरकार बाढ़ क्षेत्रों में व्यापक सुविधा उपलब्ध करा रही है।

विधायक ने खुद चखा खाना

विधायक डॉ. संजीव ने खास तौर पर उन बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की जो घर छोड़ यत्र-तत्र अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच भी जाकर उनकी समस्या को सुनी और भरोसा दिलाया कि कोई भी असुविधा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने उपस्तिथ पदाधिकारियों से भी हर संभव मदद करने को कहा। विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न राहत शिविर, कम्युनिटी किचन, मेडिकल कैम्प, भोजन आदि का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए भोजन को भी चखा।

प्रखंड प्रमुख एवं मुखिया भी पहुंचे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र

इधर गोगरी के इटहरी पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाके में रह रहे लोगों का दुख दर्द जानने एवं सुखा राशन वितरण करने के लिए गोगरी प्रमुख व मुखिया प्रतिनिधि कटघरा भूड़िया गांव पहुंचे। इस मौके गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत, इटहरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव प्रकाश की टीम गोगरी के बाढ़ प्रभावित इटहरी पंचायत के भूरिया, कटघरा व आश्रम दियरा में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लिया। इस मौके पर गोगरी प्रमुख अशोक पंत की टीम के दियारा पहुंचने के बाद बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ को लेकर भाढ़ पीड़ित की व्यथा सुनाई। उनको कई महिलाओं ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन के उनके घर से दूर रहने के कारण कैम्प में खाना खाने नहीं जाने की बात कही। एवं लोगों ने कहा हमलोगों को इसके बदले में सुखा राशन दिया जाना चाहिए।