नक्सल नेटवर्क पर STF का वार: फरार नक्सली चमरू कोडा गिरफ्तार, जेल भेजा गया


  • लेवी वसूली, हथियार तस्करी और मुठभेड़ के दर्जनों मामलों में था वांछित, 2021 की सखौल पहाड़ी मुठभेड़ का मास्टरमाइंड

न्यूज़ स्कैन ब्यूरो, मुंगेर

एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात नक्सली चमरू कोडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यू पैसरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में उसे दबोचा गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

चमरू कोडा पर लेवी वसूली, अवैध हथियारों की तस्करी और पुलिस पर हमले जैसे गंभीर आरोप हैं। 2021 में सखौल पहाड़ी मुठभेड़ में वह मुख्य आरोपी रहा था, जिसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच भिड़ंत हुई थी। उस दौरान हथियार, गोलाबारूद और नक्सली साहित्य बरामद हुआ था।


नक्सली इतिहास

2012: पैसरा जंगल से चमरू कोडा और कारेलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था (धरहरा थाना कांड संख्या 50/12)

2021: सखौल मुठभेड़ का मास्टरमाइंड

2024-25: फरार रहने के दौरान गतिविधियां जारी, अब गिरफ्तार


परिवार भी नक्सली नेटवर्क में

पुलिस के अनुसार, चमरू कोडा का बेटा रामबालक कोडा और बेटी श्वेता उर्फ अनिता भी नक्सली गतिविधियों में लिप्त हैं। दोनों पर भी कई थानों में केस दर्ज हैं और दोनों फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चला रही है।


थानाध्यक्ष का बयान

“चमरू कोडा लंबे समय से फरार था। उस पर लेवी वसूली, अवैध हथियार और पुलिस पर हमले जैसे संगीन आरोप हैं। उसकी गिरफ्तारी नक्सली नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है।”

— विभांशु शेखर भास्करम, थानाध्यक्ष